फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नेपाल से भागकर भारत आ रहे प्रेमी जोड़े को पकड़ा

नेपाल से भागकर भारत आ रहे प्रेमी जोड़े को पकड़ा

Sun, 24 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
नेपाल से भागकर भारत आ रहे प्रेमी जोड़े को पकड़ा

विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सीमा पुल पार कर भारत की ओर भाग रहे प्रेमी जोड़े को नेपाल प्रहरी ने पकड़ लिया। पूछताछ में युवती के शादीशुदा होने की बात पता चली है। दोनों को पुलिस मुख्यालय बैतड़ी भेज दिया है।शनिवार की शाम सीमा पुल बंद होने के समय बैतड़ी के डिलासैनी गांव पालिका वार्ड संख्या सात का गणेश बहादुर ऐर और उसी गांव की माया ऐर भारत की ओर आ रहे थे। शक होने पर पुल पर तैनात हवलदार लाल बहादुर खड़का, कांस्टेबल खड़क खत्री, नरेंद्र जोशी और महिला कांस्टेबल उपना बिक ने दोनों से पूछताछ की। पूछताछ में युवती के शादीशुदा और चार साल के बच्चे की मां होने का पता चला। पकड़े गए जोड़े ने बताया कि दोनों नेपाल से भागकर भारत आ रहे थे। थाना प्रभारी चक्रदेव पांडे बताया कि पूछताछ के लिए दोनों को पुलिस मुख्यालय बैतड़ी भेज दिया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed