फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विवाहिता की हत्या का मामला चलाने की मांग

विवाहिता की हत्या का मामला चलाने की मांग

Tue, 13 Feb 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या का मामला चलाने की मांग

विज्ञापन
पिथौरागढ़ । थल थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत पर हत्या का मामला चलाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इस मामले में मायका पक्ष के लोगों ने एसपी से मिलकर पुलिस कार्रवाई पर असहमति जताई है।

सोमवार को मायका पक्ष के कई लोग एसपी अजय जोशी से मिले। उन्होंने पति पर विवाहिता की हत्या करने और आत्महत्या का रूप देने की कोशिश करने आरोप लगाया। उन्होंने अब तक पुलिस जांच और कार्रवाई पर भी असहमति जताई। कहा कि घटना के तथ्यों को नजर अंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने पुख्ता जांच-पड़ताल के बिना दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। जबकि यह सीधे तौर पर हत्या का मामला है। मायका पक्ष ने अभी तक आरोपी के परिजनों पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया। इस मौके पर एसपी ने मायका पक्ष को घटना के सभी पहलुओं की जांच और न्यायसंगत कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान मृतका के भाई गणेश सिंह के साथ सज्जन सिंह, पंकज, मनोज, दीवान, कमलेश, इंदर, खुशाल, बसंती, राधिका, आशु, दीप्ति आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed