फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सकुन गांव में महिला ने पेड़ से लटकर जान दी

सकुन गांव में महिला ने पेड़ से लटकर जान दी

Tue, 22 May 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
सकुन गांव में महिला ने पेड़ से लटकर जान दी
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर सकुन गांव की एक महिला ने पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। महिला का शव गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर मिला। पुलिस ने शव को पेड़ से निकालकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जाजरदेवल थाने की वड्डा चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सकुन गांव की चंद्रकला (40) सोमवार शाम से घर से काफल तोड़ने के लिए जंगल जाने की बात कहकर निकली थी। देर रात पति खीम सिंह के काम से लौटने पर पत्नी घर पर नहीं मिली, तो रात में ही काफी खोजबीन की सुबह छह बजे चंद्रकला का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन


पास में ही चप्पल भी पड़ी मिली। वारदात की सूचना पति ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। उसके बाद जाजरदेवल का थानाध्यक्ष दीपक रावत, दरोगा मीनाक्षी रौतेला, वड्डा चौकी प्रभारी हेम चंद्र तिवारी मौक पर पहुंचे। बाद में एसपी रामचंद्र राजगुरु ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का पति वड्डा के स्कूल में कार्यरत हैं। चंद्रकला का दूसरा विवाह हुआ है और 12 वर्ष की बेटी भी हैं। मृतका के मायके वाले सास पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे है। फिलहाल इस मामले में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed