{"_id":"5cffdce8bdec22070e2be16e","slug":"156027209513-pithoragarh-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"यारसा गंबू विदोहन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यारसा गंबू विदोहन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसील के रपक्या बुग्याल (खेत) में कीड़ा जड़ी (यारसागंबू) विदोहन के लिए गए दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और तीन महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं। इस मामले में एक पक्ष ने धारचूला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पिछले साल भी खिम सुवा और खेत के लोगों के बीच कीड़ा जड़ी दोहन के दौरान मारपीट हुई थी।
खिम सुवा निवासी मोहन सिंह पुत्र चंद्र सिंह, विमला देवी पत्नी दलीप सिंह, मनंगला देवी पत्नी ज्ञान सिंह, जमुना देवी पत्नी मोहन सिंह ने मंगलवार को धारचूला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार को वे लोग रपक्या बुग्याल स्थित टेंट में बैठे थे। खेत के कुछ लोगों ने वहां पर पहुंच कर मारपीट शुरू की। उन लोगों के 10 टेंट जला दिए गए हैं। सामान नष्ट कर दिया गया है। मारपीट से मोहन सिंह का सिर फट गया। हमलावर अपने साथ चाकू, कुदाल आदि हथियार लेकर आए थे। इन लोगों ने यारसागंबू का विदोहन करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटनास्थल खेत गांव से 10 किमी दूर है। यह लोग मंगलवार को धारचूला पहुंचे।
मोहन सिंह सीएचसी में भर्ती
- धारचूला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद घायल मोहन सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर नौनिहाल सिंह ने बताया कि मोहन सिंह के सिर पर पांच टांके लगे हैं। उन्हें सिटी स्केन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
खिम सुवा को नहीं दिए कीड़ा जड़ी दोहन का पास
- खिम सुवा निवासी देव सिंह, सुरेश सिंह, महिमन सिंह आदि ने आरोप लगाया है कि एसडीएम के निर्देश के बाद भी खिम सुवा के लोगों को कीड़ा जड़ी दोहन के पास नहीं दिए गए हैं। पिछले साल भी खिम सुवा के लोगों के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323/504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-प्रेम पाल सिंह प्रभारी थानाध्यक्ष धारचूला