{"_id":"5b785a9c42c792465c2c95fb","slug":"141534614172-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के शोषण के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के शोषण के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। महिला का शारीरिक एवं मानसिक शोषण कर आत्महत्या को उकसाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को डीडीहाट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
13 अगस्त को एक विधवा महिला ने रामगंगा नदी में कूद मार दी थी। महिला का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। महिला के परिजनों की ओर से गोल गांव निवासी राजू राम पर शारीरिक एवं मानसिक शोषण करने और क्लीपिंग बनाकर ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। महिला की ओर से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें आरोपी पर बलात्कार करने और बार-बार धमकाने का आरोप लगाया गया है।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी राजू राम के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी के मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया गया है। मोबाइल का डाटा खंगाला जाएगा। इसके अलावा सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।