फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   उस्तरा दिखाकर दुकानदार से दो हजार रुपये लूटे

उस्तरा दिखाकर दुकानदार से दो हजार रुपये लूटे

Sun, 04 Nov 2018 10:42 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
उस्तरा दिखाकर दुकानदार से दो हजार रुपये लूटे
पिथौरागढ़। शहर के टकाना क्षेत्र में एक दुकानदार को उस्तरा दिखाकर गल्ले से दो हजार रुपये लूट लिए। आरोपी दुकान से एक स्वेटर भी उठा ले गया। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


टकाना में रेडीमेड की दुकान चलाने वाले आशुतोष वर्मा ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि जग्गू नामक व्यक्ति उसकी दुकान में आया और उस्तरा दिखाकर उसके गल्ले से दो हजार रुपये की नकदी निकाल ली। आरोपी दुकान से एक स्वेटर भी ले गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 के तहत लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसआई पंकज जोशी ने बताया कि मामले की जांच एसआई प्रेमपाल कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, शांत माने जाने वाले शहर में व्यापारी से दिनदहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारियों एवं लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed