{"_id":"5a4a79ed4f1c1b9b518b46d4","slug":"101514830317-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जाजरदेवल थाना क्षेत्र में रविवार को मकान के लिंटर से गिरे लखीमपुर खीरी यूपी के मजदूर की मौत हो गई। वहीं कटियानी गांव में जहरीला पदार्थ के सेवन से एक युवती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पती राम पुत्र बाबू राम निवासी रानीपुरवा, पोस्ट हावला भटेरा लखीमपुर खीरी की मौत हो गई थी। मजदूर के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वहीं कोतवाली पुलिस के मुताबिक कटियानी निवासी अंजू धामी (18) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने जहर खाकर आत्महत्या की आशंका जताई है।
गंगोलीहाट में नवजात शिशु का शव मिला
गंगोलीहाट/पिथौरागढ़। गंगोलीहाट में रविवार को मिले नवजात शिशु के शव का सोमवार को जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर डेढ़ बजे रणकोट के ग्राम प्रधान सुंदर राम ने ग्राम पंचायत की सीमा में झाड़ियों में नवजात शिशु का शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। शव को जानवरों ने नोच दिया था। डॉक्टरों ने नवजात के शव को 4-5 दिन पुराना बताया है। नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंकने को अनैतिक संबंधों की देन माना जा रहा है। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।