{"_id":"5feb6dfb8ebc3e3c82244091","slug":"cpn-maoist-protest-in-betri-against-prime-minister-oli-pithoragarh-news-hld409179173","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ओली के खिलाफ बैतड़ी में सीपीएन माओवादी का जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ओली के खिलाफ बैतड़ी में सीपीएन माओवादी का जोरदार प्रदर्शन
बैतड़ी में प्रधानमंत्री ओली के खिलाफ प्रदर्शन करते सीपीएन माओवादी कार्यकर्ता।
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली के खिलाफ नेपाल में प्रदर्शन का दौर जारी है। मंगलवार को सीपीएन (माओवादी) के प्रचंड-नेपाल समूह ने भी बैतड़ी में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रचंड-नेपाल समूह के केंद्रीय कार्यक्रम के अनुसार, प्रचंड-नेपाल सीपीएन (माओवादी) के पूर्व सचिव प्रेमप्रकाश भट्ट (आदित्य) ने कहा कि प्रधानमंत्री केपी ओली ने संसद को भंग कर अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक कार्य किया है। इसके विरोध में धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में सीपीएन (माओवादी) के प्रचंड-नेपाल गुट के नेता और कार्यकर्ता में शामिल हुए। सीपीएन (माओवादी) राज्य समिति के सदस्य परमानंद भट्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री ओली के असंवैधानिक रास्ते पर चलने के बाद वे लोगों को जागरूक करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं।
विज्ञापन
सुदूर पश्चिमी सरकार के उद्योग, वन और पर्यावरण मंत्री माया भट्टा ने केपी ओली पर जनमत का अपमान करने का आरोप लगाया। सीपीएन (माओवादी) और जिला समिति प्रभारी, प्रचंड-नेपाल समूह के केंद्रीय सदस्य नरेंद्र कुंवर (विजय सुंदर) ने दावा किया कि उनके पक्ष में बहुमत था। बैतड़ी संविधान सभा नंबर (ए) से चुने गए राज्य विधानसभा के सदस्य प्रेमप्रकाश भट्टा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री ओली के असंवैधानिक कदम के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।