फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Covid Control in Pithauragarh

जिले में धीरे-धीरे थमने लगी है कोरोना की रफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Covid Control in Pithauragarh
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना के रफ्तार धीरे धीरे थमने लगी है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट के 371 सैंपल में से छह, 948 एंटीजन जांच में छह और ट्रनेट में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

इसके बाद जिले में सक्रिय मामले 344 हो गए हैं। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि बुधवार को जांच में 13 लोग पॉजिटिव आए हैं। जबकि 55 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संक्रमण दर .98 फीसदी हो गई है। कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में 142 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा संक्रमण दर घटना अच्छी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर हमें अभी भी सतर्क रहना होगा। सितंबर में कोरोना की तीसरी लहर आनी है। अगर हम बाजार में अनावश्यक भीड़ लगाएंगे तो कोरोना की तीसरी लहर जल्द आ जाएगी।
तहसीलदार ने किया जांच केंद्र का निरीक्षण
पिथौरागढ़। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बाहरी क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए धमौड़ में बनाए गए जांच केंद्र का निरीक्षण किया।
बुधवार को तहसीलदार चंदोला ने कोरोना जांच केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जांच केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि जांच केंद्र में कोरोना जांच किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहनी चाहिए। जांच केेे लिए आने वाले लोगों को इंतजार न करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने पानी, बिजली समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी वहां पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed