फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   court news in district.

Pithoragarh News: पॉक्सो अधिनियम के वारंटी को बरम से गिरफ्तार कर काेर्ट में किया पेश

Fri, 30 May 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
court news in district.
पिथौरागढ़। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के वारंटी को बरम से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सीओ कुंवर सिंह रावत ने बताया कपकोट निवासी प्रताप सिंह कोश्यारी, हाल निवासी बरम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 व पॉक्सो अधिनियम की धारा 9/10 के तहत न्यायालय में वाद चल रहा है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय में पेशी को लेकर बार-बार समन भेजा गया। बावजूद वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इस पर न्यायालय से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने प्रताप सिंह कोश्यारी को बरम से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एसपी रेखा यादव का कहना है कि पुलिस न्यायालय के आदेश पर फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed