फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Couple's health deteriorated after eating wild mushrooms, admitted to district hospital

Pithoragarh News: जंगली मशरूम खाने से बिगड़ी दंपती की तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती

Sat, 09 Aug 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 09 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Couple's health deteriorated after eating wild mushrooms, admitted to district hospital
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में जंगली मशरूम खाने से लोगों के बीमार होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मुनस्यारी में नानी और पोती की मौत के बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। एक बार फिर जंगली मशरूम खाने का मामला सामने आया है। मुवानी में जंगली मशरूम खाने से पति-पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लाए, जहां उन्हें भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार शाम मुवानी निवासी राजेंद्र सिंह (34) जंगली मशरूम घर लाया। पत्नी मुन्नी देवी (30) ने इसकी सब्जी बनाई। रात दोनों ने सब्जी खाई तो इनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को उल्टी आने लगी और वे पेट दर्द से कराह उठे। परिजनों ने दोनों को लेकर जिला मुख्यालय रवाना हुए। देर रात जिला अस्पताल पहुंचने पर दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है। बीते दिनों मुनस्यारी में जंगली मशरूम खाने से नानी और पोती की मौत हो चुकी है। जिले में तक जंगली मशरूम खाने से पांच लोग जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं। सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल ने कहा कि दोनों की हालत स्थिर है। कहा कि जंगली मशरूम खाने से लोगों की जान भी जा सकती है। विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed