{"_id":"57a76afa4f1c1b356a2b968b","slug":"cosmetic-shop-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कास्मेटिक की दुकान में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कास्मेटिक की दुकान में आग
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
आग से नष्ट कास्मेटिक की दुकान का सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन रोड पर स्थित कास्मेटिक की दुकान में शनिवार रात भीषण आग लग गई। यदि लोग सजगता नहीं बरतते तो आग पूरी मार्केट में फैल जाती। दुकान मालिक ने थाने में लिखाई रिपोर्ट में कहा कि आग शार्ट-सर्किट से लगी और 6.5 लाख रुपये का सामान जल गया। थल में फायर स्टेशन नहीं है। लोगों ने खुद ही पानी और मिट्टी डालकर चार घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
बताया गया कि आग रात में करीब 12 बजे लगी थी। आसपास रहने वालों ने दुकान से धुआं उठते देख अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। मेहता जनरल स्टोर नाम की यह दुकान मनोहर सिंह मेहता की थी। उन्होंने बृजेश सत्याल के मकान में किराए पर यह दुकान ले रखी थी। लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर सुबह चार बजे आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान नष्ट हो गया। आग बुझाने में प्रमोद उपाध्याय, भगवत उपाध्याय, पप्पू मेहरा, भरत दानू, रणवीर सिंह, संजय राणा, भूपेंद्र जंगपांगी समेत कई लोगों ने मदद की।
विज्ञापन