फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Corona variety SSB jawan dies

पिथौरागढ़ में कोविड रोगी एसएसबी के जवान की तबियत बिगड़ी, हायर सेंटर रेफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Corona variety SSB jawan dies
पिथौरागढ़। कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित एसएसबी के एएसआई ने हायर सेंटर ले जाते समय घाट पनार के पास दम तोड़ दिया। तबियत खराब होने के कारण उन्हें 22 जुलाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में कोविड अस्पताल में 52 एक्टिव केसों का उपचार किया जा रहा है, जिसमें 10 से अधिक एसएसबी जवान शामिल हैं। जिले में अभी 1800 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि विगत 22 जुलाई से जिला अस्पताल में भर्ती एसएसबी डीडीहाट में तैनात 50 वर्षीय एएसआई की तबियत में सुधार नहीं हो रहा था। उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद जवान को स्पेशल वाहन से हायर सेंटर भेज दिया गया है। हायर सेंटर ले जाते समय घाट पनार के पास उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया इनका पहले ट्रूनेट टेस्ट किया गया था, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसटीएच हल्द्वानी सैंपल भेजे गए थे। इसमें भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गढ़वाल के उत्तरकाशी जिला निवासी यह जवान कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर गए थे, जहां से वह कंपनी के साथ आए थे। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को ट्रू-नेट मशीन की जांच में दो और कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोरोना महामारी के बीच जिले में 50711 लोग बाहरी राज्यों से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 94 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट सैंपल मिले, जिनमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में 228 व्यक्ति संस्थागत क्वारंटीन में हैं। इसके अतिरिक्त 2038 लोग होम व पंचायत क्वारंटीन में है। 48393 व्यक्तियों ने 14 दिन का होम पंचायत क्वारंटीन पूरा कर लिया है। अब तक 6081 व्यक्तियों के लैब सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4161 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रवासियों से क्वारंटीन के नियमों का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed