{"_id":"6436eff9d5ecdbc04f02e376","slug":"corona-test-pithoragarh-district-hospital-negative-report-pithoragarh-news-c-8-1-110204-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिला अस्पताल में 70 से अधिक लोगों की कोराेना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिला अस्पताल में 70 से अधिक लोगों की कोराेना जांच
Wed, 12 Apr 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में तीन दिन में कोविड लक्षण वाले 70 से अधिक मरीजों की जांच की गई। जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है।
पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि जिन मरीजों में कोविड संबंधी लक्षण मिल रहे हैं चिकित्सक उनकी कोविड जांच के लिए लिख रहे हैं। अब तक ज्यादातर बुखार और खांसी से परेशान मरीजों की ही जांच हुई है। इनका बुखार लंबे समय से ठीक नहीं हो रहा था। सभी जांच में निगेटिव आए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सभी के लिए कोविड गाइड लाइन का पालन करना जरूरी है। किसी भी मरीज या व्यक्ति को कोविड हो सकता है। ऐसे में जितना हो लोग सामाजिक दूरी के साथ ही मास्क जरूरी लगाएं। लोगों से हाथ मिलाने से बचें।
नेपाल में हुई जांच में संक्रमित मिला भारतीय, होम आइसोलेट किया
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के जाजरदेवल क्षेत्र का एक व्यक्ति झूलापुल के रास्ते नेपाल गया था। भारत में बढ़ते कोविड संक्रमण के मामले के बाद झूलापुलों पर नेपाल स्वास्थ्य विभाग एहतियातन पहले से ही कोविड जांच कर रहा है। चार दिन पहले पिथौरागढ़ से नेपाल गए व्यक्ति की जूलाघाट में रैपिड एंटीजन जांच हुई। उसमें संक्रमण की पुष्टि होने पर नेपाल स्वास्थ्य विभाग ने उसे पिथौरागढ़ वापस भेज दिया। पिथौरागढ़ स्वास्थ्य विभाग को भी उसके संक्रमित होने की जानकारी दी गई। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को बुखार था। फिलहाल उसकी स्थिति ठीक है। हालांकि विभाग का उसके साथ दोबारा संपर्क नहीं हो पाया है। उसका मोबाइल नंबर रिचार्ज नहीं होने के कारण संपर्क कर पाना मुश्किल हो रहा है।