फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Conquering the unnamed peak Missing climbers were missing

अनाम चोटी को फतह करने निकले थे लापता हुए पर्वतारोही

Mon, 03 Jun 2019 12:03 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 03 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Conquering the unnamed peak Missing climbers were missing
नंदा लपाक से लिया गया नंदा देवी ईस्ट का चित्र। - फोटो : AMAR UJALA
पर्वतारोहण अभियान के दौरान लापता हुए आठ पर्वतारोही बेस कैंप से अनजान चोटी को फतह करने के लिए निकले थे। नंदा देवी के बजाय अनाम चोटी की ओर जाना ही उनके लिए मुसीबत का कारण बन गया। जिस स्थान पर पर्वतारोहियों के लापता होने की बात कही जा रही है वहां पर हिमस्खलन के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन


13 मई को मुनस्यारी से ब्रिटेन, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और एक भारतीय जनसंपर्क अधिकारी सहित पर्वतारोहियों का 13 सदस्यीय दल नंदादेवी ईस्ट को रवाना हुआ था। दल में यूके के मार्टिन मोरेन, फिलिप मार्क थॉमसन, जॉन चार्ल्स मैकलर्न, लेन बेड, जेचरी जोसेफ क्वीन, रूवर्ट जेम्स वीवेल, रिचर्ड जॉन पायने, महिला पर्वतारोही कैथरीन जेन आर्मस्ट्रांग, यूएसए के एंथोनी एडवर्ड सुडेकम, मैथ्यू जैम्स पॉवेल, रोनाल्ड इसाक वेविल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रुथ माग्रेट मैकेंस और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय शामिल थे। इनमें से यूएसए के मैथ्यू जेम्स पावेल स्वास्थ्य खराब होने के कारण बेस कैंप वापस लौट आए थे। बेस कैंप पहुंचने के बाद 12 सदस्य दो टीमों में बंट गए। चार सदस्य फिलिप मार्क थॉमस, लेन बेड, जेचरी जोसेफ क्वीन और महिला पर्वतारोही कैथरीन जेन आर्मस्ट्रांग ने नंदा देवी ईस्ट के लिए चढ़ाई शुरू की जबकि आठ सदस्यीय दल में शामिल ब्रिटेन निवासी लीडर मार्टिन मोरिन, ब्रिटेन के ही पर्वतारोही जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय ने अनाम चोटी पर चढ़ने का फैसला लिया। दोनों दलों को 25 या 26 मई को बेस कैंप वापस लौटना था।
विज्ञापन


रेस्क्यू कर पिथौरागढ़ लाए गए चार पर्वतारोहियों के हवाले से पिथौरागढ़ के डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे और पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि यह चार सदस्य नंदा देवी ईस्ट में नहीं चढ़ सके और 25 मई को बेस कैंप पहुंच गए। आठ सदस्यीय दल निर्धारित समय तक बेस कैंप नहीं लौटा। इसके बाद इस दल के सदस्यों ने अगले चार दिनों तक स्वयं लापता आठ सदस्यों की खोज शुरू की। उनका कोई पता नहीं चला तो इसकी सूचना आईएमएफ को दी। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में पर्वतारोही लापता हुए हैं वहां पर एयरफोर्स के हेलीकाप्टर से सर्च अभियान के दौरान कई स्थानों पर भारी हिमस्खलन होने के संकेत मिले हैं। इससे लापता सभी सदस्यों के बर्फ दबने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने अभी उम्मीद नहीं खोई है और खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed