फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress protests demanding rollback of increased diesel and petrol prices

Pithoragarh News: डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 19 May 2026 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 19 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Congress protests demanding rollback of increased diesel and petrol prices
पिथौरागढ़ में पेट्रोल पंप पर सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
पिथौरागढ़। डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमत को वापस लेने की मांग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमत बढ़ने से महंगाई उछाल मारने लगी है, इससे आम जनता परेशान है।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के नेतृत्व में नगर के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ईंधन संकट के बीच सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ाकर जनता की परेशानी को बढ़ा दिया है। पहले से जनता महंगाई से जूझ रही है। अब डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ने से भाड़ा बढ़ गया है जिससे महंगाई और बढ़ेगी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जल्द डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पद्मा बिष्ट, गीता महरा,अंजुम आरा, सपना कोहली, गीता तिवारी, सरस्वती मखौलिया, पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, मनोज ओझा, रायसा बानू, राहुल लुंठी, सुमन वल्दिया सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed