Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रियों का पिलाया बुरांश का जूस, दिलाई हिमालय बचाओ की शपथ
केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के दूसरे चरण के पहले 15 सदस्यीय दल का पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर बुरांश का जूस और कुमाऊंनी रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया गया। रविवार रात यहां पहुंचे यात्री काफी खुश दिखे।
विस्तार
पिथौरागढ़ में केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के दूसरे चरण के पहले 15 सदस्यीय दल का पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर बुरांश का जूस और कुमाऊंनी रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया गया। रविवार रात यहां पहुंचे यात्री काफी खुश दिखे।
स्वागत के बाद यात्रियों ने शहीद स्मारक स्थल पर एक दीया शहीदों के नाम प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया। टीआरसी के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत स्वच्छता शपथ दिलाई। यात्रियों को उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित नाभीढांग, कालापानी, ज्योलिंगकांग में रोपण के लिए पौधे दिए गए।
ये पढ़ें- Almora: कालीगाड़ के ग्रामीण बाहरी लोगों को नहीं बेचेंगे जमीन, इस वजह से लिया निर्णय; अब गांव का नियम होगा लागू
तमिलनाडु से आए यात्री आर पलानी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शहीद स्मारक स्थल पर पौधरोपण किया। यात्रियों ने कहा कि वह उच्च हिमालयी क्षेत्र में पड़े हुए कूड़े को एकत्र कर वापसी में उसका धारचूला में निस्तारण करेंगे। यात्री सोमवार को हर-हर महादेव के उदघोष के साथ धारचूला रवाना हो गए। वहां मेडिकल परीक्षण और पास जारी होने के बाद मंगलवार को यात्री गुंजी के लिए रवाना होंगे।
इस समय उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ है। यात्रियों को ॐ (ओम पर्वत) और आदि कैलाश पर्वत के दर्शन हो रहे हैं। इससे यात्री भी काफी खुश है। आदि कैलाश दर्शन के लिए निजी टूर ऑपरेटर के यात्री बड़ी संख्या में धारचूला पहुंच रहे हैं। इससे होटल, होम स्टे संचालकों के साथ ही वाहन चालक भी खुश हैं। टीआरसी में यात्रियों का स्वागत करने वालों में हर सिंह, शेर सिंह, वेद प्रकाश, पदम सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक, गोपाल, सौरव खोलिया आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.