{"_id":"5f7efc788ebc3e9bb80b949b","slug":"college-team-became-champion-of-volleyball-competition-pithoragarh-news-hld3997089130","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय स्व पंत मैमोरियल प्रतियोगिता का बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय स्व पंत मैमोरियल प्रतियोगिता का बना चैंपियन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महाविद्यालय की टीम स्व. पंत मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबला महाविद्यालय और घिंघरानी की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें महाविद्यालय ने घिंघरानी को तीन सेटों में हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
जीआईसी गुरना के खेल मैदान में स्व. पंत मेमोरियल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ विधायक चंद्रा पंत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। महाविद्यालय की टीम ने मैच में शानदार खेल दिखाया। महाविद्यालय ने तीन सेटों में 21-15, 21-16 अंक से मैच जीतकर फाइनल मैच जीत लिया।
विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि विधायक चंद्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजक रोहित भट्ट और अमित खत्री ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, राज्य आंदोलनकारी बसंत भट्ट, सौरभ पंत, कैलाश भट्ट, प्रवीण रावल, पूर्व प्रधान राजेंद्र फुलेरा, छात्र संघ उपाध्यक्ष मुकेश मेहता, पीटीआई योगेश जोशी समेत कई मौजूद रहे। इधर महाविद्यालय टीम की जीत पर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्रभारी प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट, टीम कोच महेश चुफाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।