{"_id":"62d056558fb95d5b651958ba","slug":"civic-aminties-pithoragarh-news-hld469101050","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरागाड़ में बनी अस्थायी पुलिया नदी में समाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेरागाड़ में बनी अस्थायी पुलिया नदी में समाई
विज्ञापन
नदी में समायी पांखू बैराज जुब्बर से बौंगाड़ को जोड़ने वाली पुलिया। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। पांखू के बैरात जुब्बर से बौंगाड़ को जोड़ने वाली पीएमजेएसवाई की सड़क पर बनी अस्थायी पुलिया सेरागाड़ के उफान में आने से नदी में समा गई है। इस कारण लोगों के समक्ष आवागमन का संकट पैदा हो गया है।
पंद्रह दिन पहले इस स्थान पर सेरागाड़ के उफान से सड़क ध्वस्त हो गई थी। तब से सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप है। दोनों ओर कई वाहन फंसे हैं। वहीं सड़क के बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। अब अस्थायी पुलिया के टूटने से बौंगाड़, फल्यांटी, जड़िया, च्यूनी, डोबकारा, तोराथल सहित कई गांवों का सड़क से संपर्क टूट गया है। इस नदी पर पुलिया का निर्माण कर रहे पीएमजेएसवाई और एनपीसीसी सड़क खोलने के लिए एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
वर्तमान में इसी पुलिया के पास एक लोहे की पुलिया निर्माणाधीन है जिसके लिए नदी के दोनों छोर पर पुलिया का एबेडमेंट बन चुका है। स्थायी पुलिया का निर्माण कार्य काफी धीमा है। आजकल पुलिया का काम बंद पड़ा है, जिस कारण सड़क बहाली की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं लग रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक कार्की ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से करेंगे।