फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Circuit House. built. Pahari style. Pithoragarh.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 23 करोड़ रुपये से पहाड़ी शैली में बनेगा सर्किट हाउस

Wed, 01 Jan 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 01 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Circuit House. built. Pahari style. Pithoragarh.
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में जल्द ही पहाड़ी शैली का राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस) नजर आएगा। 23 करोड़ रुपये से इसे धरातल पर उतारा जाएगा। इसे स्वीकृति मिल चुकी है। एयरपोर्ट के नजदीक सर्किट हाउस बनने से जिले के पर्यटन को भी रफ्तार और नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

नैनीसैनी एयरपोर्ट के नजदीक देवलाल गांव में 14 नाली भूमि पर जिले का पहला सर्किट हाउस बनेगा। इसे शासन से हरी झंडी मिल चुकी है। खासियत यह होगी की इसका निर्माण पहाड़ी शैली में किया जाएगा जो मुख्यमंत्री आवास की तरह नजर आएगा। शासन ने इसका ब्लू प्रिंट भी जारी किया है और इसके निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग को दी है।
विज्ञापन

इसके भूतल में 60 लोगों की क्षमता का एक कमेटी रूम, आठ डिलक्स रूम बनेंगे। वहीं दूसरे तल में दो वीआईपी रूम सहित प्रदेश के मुखिया के लिए एक वेटिंग रूम बनेगा। सभी कक्ष आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। कार्यदायी संस्था जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू कर इसे धरातल पर उतारेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सोलर लाइट से रोशन होगा राज्य अतिथि गृह
पिथौरागढ़। जिले का पहला सर्किट हाउस सोलर लाइट से रोशन होगा। अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देकर बिजली की बचत करने के उद्देश्य से यहां 25 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित होगा। ऐसे में यहां रहने वाले विशिष्ट और गणमान्य लोगों को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। संवाद
-
35 वाहनों के लिए बनेगी पार्किंग
पिथौरागढ़। सर्किट हाउस में दो पार्किंग का निर्माण होगा। कार्यदायी संस्था के मुताबिक सर्किट हाउस के लोअर ग्राउंड में 19, वाह्य भाग में 16 वाहनों की क्षमता की पार्किंग बनेगी। वहीं इसके संचालन के लिए तैनात कर्मियों के लिए भी पांच आवास बनेंगे। संवाद

-
कोट -
सर्किट हाउस के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। इसका ब्लू प्रिंट भी जारी हो चुकी है। इसे पहाड़ी शैली में बनाया जाएगा। निश्चित तौर पर यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। - पंकज कुमार, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed