फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chaurathi Havan was held in Dhwaj Jayanti Temple for the happiness and peace of the area.

Pithoragarh News: ध्वज जयंती मंदिर में क्षेत्र की सुख शांति के लिए हुआ चौरठिया हवन

Fri, 26 Apr 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Chaurathi Havan was held in Dhwaj Jayanti Temple for the happiness and peace of the area.
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के प्रसिद्ध ध्वज मंदिर में क्षेत्र की सुख, शांति के लिए 12 साल बाद चौरठिया हवन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। देव डांगरों ने अवतरित होकर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ गांव से ढोल, नगाड़ों के साथ ध्वज जयंती मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान सतगढ़ गांव के खतेड़ा तोक से मां जयंती का भनार मंदिर तक पहुंचाया गया। कलश यात्रा चार किमी की खड़ी चढ़ाई पार करने के बाद ध्वज मंदिर पहुंची। यहां पूजा, अर्चना के बाद चौरठिया हवन किया गया।
विज्ञापन

हवन के बाद देव डांगरों ने अवतरित होकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर ध्वज मंदिर के पंडा नंदा प्रसाद कापड़ी, चौरठिया रमेश कापड़ी, पधान दीपक कापड़ी, चौरठिया पंडित दयानिधि पांडेय (शास्त्री), शिरीष उपाध्याय, दिवाकर पांडेय, राजेंद्र कापड़ी, जय दत्त कापड़ी, बशीधर कापड़ी सहित कई सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed