फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Change of standards for Center determination: Bhandari

केंद्र निर्धारण के मानक बदले जाएं : भंडारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Change of standards for Center determination: Bhandari
गोविंद भंडारी, जिलाध्यक्ष राशिसं। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए परीक्षार्थियों की संख्या के मानकों को 75 से घटाकर 60 करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे पर्वतीय क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा देने के लिए मीलों की पैदल दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने धारचूला के जौलजीबी में भी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भंडारी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की सचिव को पत्र भेजा। बताया कि बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाने के लिए न्यूनतम छात्र संख्या का मानक 75 तय किया गया है लेकिन पर्वतीय क्षेत्र के कई स्कूल इस मानक को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में यह विद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं बन पा रहे हैं। इसके चलते इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कई किमी पैदल चलकर दूसरे केंद्रों में जाना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने इस समस्या के समाधान के लिए बोर्ड परीक्षा के लिए संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या का मानक 75 से घटाकर 60 करने की मांग की है। भंडारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में कस्टोडियन ड्यूटी के लिए वरिष्ठ प्रवक्ताओं को ही नियुक्त करने का प्रावधान है जबकि इस जिम्मेदारी को वरिष्ठ एलटी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी बखूबी निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed