फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chandika Ghat pumping scheme was built by spending crores, but water is not available

Pithoragarh News: करोड़ों खर्च कर बना दी चंडिका घाट पंपिंग योजना, नहीं मिल रहा पानी

Wed, 21 May 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 21 May 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Chandika Ghat pumping scheme was built by spending crores, but water is not available
पिथौरागढ़। चंडिका घाट पंपिंग योजना की एसआईटी जांच की मांग उठने लगी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने एडीएम योगेंद्र सिंह को ज्ञापन देते हुए जांच की मांग की। कहा योजना में करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी क्षेत्र के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने ज्ञापन देते हुए कहा कि चंडिका घाट में रामगंगा नदी से बाराबीसी क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये की पेयजल योजना का निर्माण किया है। योजना का संचालन होने के बाद भी क्षेत्र के नगरोड़ा, धुरौली, नखनोली सहित अन्य गांवों में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। इन गांवों में पाइप लाइन तो बिछाई गई है लेकिन नलों में पानी की बूंद नहीं टपक रही है। साफ है कि योजना में अनियमितता हुई है। चेतावनी देते हुए कहा योजना की जांच के साथ ही संबंधित गांवों में जलापूर्ति सुचारु नहीं हुई तो वे जनता को साथ लेकर आंदोलन करेंगे। वहीं एडीएम ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed