फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chandak Vdda and will run for City Bus

वड्डा और चंडाक के लिए चलेगी सिटी बस

Fri, 30 Sep 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Sep 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Chandak Vdda and will run for City Bus
सिटी बस चलाने को विचार विमर्श करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय से वड्डा और चंडाक कस्बों के लिए सिटी बस चलाई जाएगी। इसके अलावा नगर की आंतरिक सड़कों पर भी सिटी बस सेवा शुरू करने का विचार है। सिटी बस सेवा शुरू करने की संभावना को लेकर शुक्रवार को यहां कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कहा गया कि जिला मुख्यालय से धारचूला तक और धारचूला से मुनस्यारी तक भी रोडवेज की बस सेवा संचालित की जाएगी।

विज्ञापन


प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान ने कहा कि हाल के दिनों में जिन नई सड़कों का निर्माण हुआ है, उनमें बसों के संचालन या फिर निजी जीपों के संचालन की संभावना पर भी विचार करने को कहा गया। डीएम ने कहा कि कुछ मार्गों पर कम संख्या में वाहन चलने से यात्रियों को परेशानी होती है, यदि परिवहन निगम की बसें चलने लगें तो यात्रियों को सुविधा होगी। संभागीय परिवहन अधिकारी सनत कुमार सिंह ने कहा कि जिले के दूरस्थ इलाकों पर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में एसडीएम एसके पांडे, जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी अनुराग आर्य, सीओ हिमांशु साह, एआरटीओ नवीन सिंह, टैक्सी यूनियन के त्रिलोक सिंह, दीपक लुंठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तिलक जोशी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed