फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cattle were harassing, women closed in the hall of the municipality

मवेशी कर रहे थे तंग, महिलाओं ने पालिका के हॉल में किया बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cattle were harassing, women closed in the hall of the municipality
पिथौरागढ़ में पालिका सभागार में लावारिस जानवरों को साथ लेकर पहुंची परेशान बजेटी की महिलाएं। जा? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। लावारिस मवेशियों से परेशान बजेटी की महिलाओं ने नगर पालिका के सभागार में मवेशियों को बंद कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नगर पालिका से शीघ्र लावारिस मवेशियों की समस्याओं से निजात नहीं दिलाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को बजेटी की महिलाएं खेतों से लावारिस मवेशियों को हांककर नगर पालिका पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने नगर पालिका के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किए। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि लावारिस पशुओं के आतंक से वह परेशान हैं। उन्होंने बीज खरीदकर खेती बाड़ी की है। लावारिस पशु उनकी फसलों को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से मवेशियों के बधियाकरण को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र मवेशियों का बधियाकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि नगर पालिका लावारिस मवेशियों के बधियाकरण को लेकर कोई प्रयास नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस ने कुछ समय पूर्व अभियान भी चलाया था। इसके बाद भी नगर पालिका ने बधियाकरण को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इस मौके पर गुड्डी देवी, यशोदा देवी,आनंदी, रेखा, कमला, बसंती, मीना, नीरू, कल्पना, हेमा देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

लावारिस मवेशियों के बधियाकरण के लिए नगर पालिका प्रयास कर रही है। कुछ दिन पूर्व ही बड़ाबे गो-सदन में 40 मवेशी भेजी थी। ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार लावारिस मवेशियों को छोड़ा जा रहा है। गो-सदन का निर्माण नगर पालिका कर रही है, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति लगाई है। - राजेंद्र रावत, नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed