फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Case registered against accused of theft of Rs 23 lakh from bank

Pithoragarh News: बैंक से 23 लाख रुपये चोरी के आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Case registered against accused of theft of Rs 23 lakh from bank
पिथौरागढ़। नेपाली युवक ने एसबीआई की मुवानी शाखा से 23.16 लाख रुपये की चोरी की थी। बैंक के अधिकारियों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने थल थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि धारचूला झूलापुल पर 25 जुलाई को नेपाली युवक नवीन धामी के बक्से से 22,45,000 रुपये बरामद हुए थे। वह बार-बार बयान बदल रहा था। इसके बाद मामले के खुलासे के लिए सीओ परवेज अली के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस दौरान युवक के पास से बरामद मोबाइल फोन की काॅल डिटेल खंगालने के साथ ही 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरे जांचे गए।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार पकड़े गए युवक ने 22 जुलाई की रात बैंक से 23.16 लाख रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके अलावा उसने मुवानी की दुकान से एक मोबाइल फोन भी चोरी किया था। बताया कि बैंक के शाखा प्रबंधक सुशील कुमार से इस चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं कराने के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने तकनीकी कमियों के कारण तत्काल केस दर्ज नहीं कर पाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक की ओर से तहरीर मिलने के बाद अब इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 305 (सी), 331 (4) बीएनएस के तहत थल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने बाकी रकम कहां खर्च की इसकी जानकारी भी पुलिस जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed