{"_id":"68e00851c521213e13051520","slug":"car-falls-into-ditch-two-people-including-a-former-soldier-die-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-133268-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कार खाई में गिरी, पूर्व फौजी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कार खाई में गिरी, पूर्व फौजी समेत दो की मौत
Fri, 03 Oct 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
मोहन सिंह बसेड़ा। फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल(पिथौरागढ़)। थल से डुंगरीगाड़ा जा रही ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक और उसमें सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। मृतक पूर्व सैनिक बैंक से पेंशन लेने थल आए थे।
शुक्रवार को ग्राम डुंगरीगाड़ा निवासी पूर्व सैनिक मोहन सिंह बसेड़ा (65) अपनी कार में चालक ग्राम सानीखेत निवासी तुषार चौहान (25) के साथ पेंशन लेने थल आए थे। बैंक से पेंशन लेने के बाद दोपहर वे घर को लौट रहे थे। करीब आठ किलोमीटर आगे मालाझूला के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में मोहन सिंह और तुषार चौहान दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर थल थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया। बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना से दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
-- --
पिछले साल छोटे बेटे और अब पति को खोया
थल। पूर्व सैनिक की मौत से पत्नी पुष्पा देवी पर दुखों का पहाड़ टूटा है। बीते वर्ष बीमारी से उनके छोटे बेटे की मौत हो गई थी। वह किसी तरह बेटे की मौत के सदमे से बाहर निकली थी। शुक्रवार को हादसे में पति की भी मौत हो गई। पति की मौत से पुष्पा बेसुध है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
घर से सिर्फ डेढ़ किलोमीटर दूर पूर्व सैनिक और चालक ने गंवाई जान
थल। पूर्व सैनिक मोहन सिंह बसेड़ा पेंशन लेने चालक तुषार चौहान के साथ थल पहुंचे। पेंशन निकाली और दुकानों से खरीदारी के बाद दोनों घर को लौटे थे। उन्हें मालूम नहीं था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। उन्होंने आधे से अधिक सफर तय कर लिया था। घर से सिर्फ डेढ़ किलोमीटर पहले मौत दोनों पर झपट पड़ी और वे काल के गाल में समा गए। संवाद
-- -- -- -- -