{"_id":"699f31b58980e3c6330650ed","slug":"camp-held-after-a-week-pregnant-women-sweated-to-get-ultrasound-done-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-138727-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एक सप्ताह बाद लगा शिविर, अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गर्भवतियों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एक सप्ताह बाद लगा शिविर, अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गर्भवतियों के छूटे पसीने
Wed, 25 Feb 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एक सप्ताह बाद अवकाश से एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के लौटने के बाद अल्ट्रासाउंड शिविर लग सका। इस दाैरान बड़ी संख्या में गर्भवती और महिलाएं अस्पताल पहुंचीं और अल्ट्रासाउंड कराने में उनके पसीने छूटे।
दरअसल, महिला अस्पताल में जिले भर की गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करने के लिए सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को शिविर लगता है। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से पिछले सप्ताह शिविर नहीं लग सका। बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट अवकाश से लौटे तो बड़ी संख्या में गर्भवतियां अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचीं। भीड़ अधिक होने से गर्भवतियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। देर शाम तक 90 से अधिक गर्भवतियों की जांच हुई। देर अधिक होने से गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला, थल, मुवानी सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचीं गर्भवतियों को होटलों या रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर होना पड़ा।
आज होंगे मरीजों के अल्ट्रासाउंड
एक सप्ताह से अल्ट्रासाउंड बंद होने से मरीज परेशान हैं। कई मरीज जांच के बाद इलाज शुरू होने के लिए रेडियोलॉजिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट ने महिला अस्पताल में सेवा दी। ऐसे में मरीजों का बृहस्पतिवार (आज) से अल्ट्रासाउंड होगा।
विज्ञापन
रेडियोलॉजिस्ट अवकाश से लौटे हैं। महिला अस्पताल में गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड हुआ है। आज से जिला अस्पताल में मरीजों की जांच शुरू होगी।
डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़