{"_id":"64a8485420c6a2ae5e0deee4","slug":"call-to-be-ideal-like-nightingale-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-1542-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नाइटिंगेल की तरह आदर्श बनने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नाइटिंगेल की तरह आदर्श बनने का आह्वान
Fri, 07 Jul 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 07 Jul 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में नर्सिंग की छात्राओं से वार्ता करते पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल। संवाद
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों से सेवा के क्षेत्र में दुनिया की पहली नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तरह आदर्श बनने का आह्वान किया। उन्होंने शुक्रवार को जिला अस्पताल में नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ वार्ता की। उन्होंने काम को पूरी लगन और सेवा भाव से सीखने के लिए कहा। बताया कि दिसंबर से उन्हें नर्सिंग कार्य सिखाया जाएगा। अस्पताल में जिस जगह उन्हें तैनात किया जाए वहां उपस्थित रहना जरूरी है। इसलिए वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी उन्हें जो भी निर्देश दें उनका तत्परता से पालन करें। इस दौरान पीएमएस ने नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य आशुतोष से फोन पर बात कर सभी विद्यार्थियों का रोस्टर तैयार करने के लिए कहा। बताया कि रजिस्टर तैयार किया जाएगा जिसमें सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अस्पताल में भी दर्ज की जाएगी जिससे उनकी उपस्थिति का पता चल सके। संवाद
विज्ञापन