{"_id":"617998013f560407ae2aae29","slug":"business-in-kali-kumaun-pithoragarh-news-hld442827745","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर कारोबार पर लगा कोरोना का ‘दीमक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर कारोबार पर लगा कोरोना का ‘दीमक’
विज्ञापन
चंपावत में दीवाली को लेकर सजी सजावटी सामान की दुकान।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/चंपावत। दिवाली पर घरों की साज सज्जा पर लोग विशेष ध्यान देते हैं। ऐसे में रंगाई पुताई के बाद फर्नीचर आदि की खरीदारी की जाती है। कोरोना के कहर के कारण लोगों की क्रय शक्ति कम हो गई है। सड़क बंद होने के कारण कच्चा माल न मिलने के कारण उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। ऐसे में फर्नीचर कारोबार पर भी असर पड़ा है। जो फर्नीचर इस समय तक घरों में पहुंच जाते थे वह अब भी दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं।
फर्नीचर कारोबारी ग्राहकों की रहा ताक रहे हैं। पूरे दिन भर बैठने के बाद भी ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। कारोबारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर भी दिए हैं लेकिन ग्राहक दुकान में आएं तो ही तो व्यापारी उन्हें ऑफर की जानकारी दें। व्यापारियों को उम्मीद है कि दीपावली करीब आते ही व्यापार उठेगा। चंपावत में तो गत वर्ष की तुलना में फर्नीचर के दामों में 25 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
गत वर्ष की तुलना में इस दफा फर्नीचर कारोबार में मंदी का दौर चल रहा है। कोरोना महामारी के कारण पहले ही व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, उस पर फर्नीचर के दामों में बढ़ोतरी के कारण कम लोग बाजार पहुंच रहे हैं। - दिनेश जोशी, फर्नीचर व्यवसायी।
विज्ञापन
इस बार कारोबार पहले की तरह नहीं हो रहा है। उम्मीद है दीवाली करीब आते ही इसमें बढ़ोतरी होगी। अभी तो व्यापार के हालात बेहद खराब चल रहे हैं। सिर्फ पूछताछ के लिए लोग आ रहे हैं। - कमल पुनेड़ा, कमल फर्नीचर, नया बाजार
बाजार में फर्नीचर की बिक्री काफी कम हो गई है। सड़क बंद होने के कारण कच्चा माल ना जाने से उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। कोरोना के बाद से ही मार्केट डाउन ही है। दिवाली में सुधार की उम्मीद है। - मनोज पुनेड़ा, मनोज फर्नीचर पिथौरागढ़।
फर्नीचर का व्यापार पिछले वर्षों की अपेक्षा काफी गिरावट आ गई है। उत्पादन और लेबर रेट बढ़ जाने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तो व्यापार के हालात बेहद खराब चल रहे हैं। - मोहम्मद हसन, रहमान फर्नीचर, विण
विगत दिनों सड़क के बंद होने से वह माल भाड़े में वृद्धि होने से व्यापार में बहुत असर पड़ा है। कोरोना के कारण लोगों की क्रय शक्ति कम हुई है। दिवाली में फर्नीचर की बिक्री जगमगाने की उम्मीद है। -हुकम सिंह मेहरा, मेहरा ट्रेडर्स गंगोलीहाट