फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Burnt effigy of Rahul Gandhi

राहुल के बयान की निंदा कर पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Burnt effigy of Rahul Gandhi
पिथौरागढ़ में राहुल गांधी का पुतला फूंकते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उत्तराखंड जनरल ओबीसी एंप्लॉय एसोसिएशन के बैनर तले कार्मिकों ने राहुल गांधी के पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने के बयान की निंदा करते हुए पुतला फूंका।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कर्मचारी टकाना तिराहे पर एकत्रित हुए। इस दौरान एसोसिएशन के जिला महामंत्री बिजेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि सात फरवरी 2020 को पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद कुछ राजनीतिक पार्टियां वोट बैंक की खातिर निम्न कोटि की राजनीति कर रही हैं।
विज्ञापन

विगत दिनों राहुल गांधी ने पदोन्नति में आरक्षण सदैव के लिए संसद से पारित कर संविधान में दर्ज कराएं जाने की मांग उठाई है। इससे सामान्य एवं ओबीसी संवर्ग के हित हमेशा के लिए प्रभावित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि वैसे भी प्रदेश में विगत छह माह से पदोन्नति में रोक लगी है। इसके चलते सैकड़ों कार्मिक बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो गए। कहा कि पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने की हर एक आवाज का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद भी प्रदेश सरकार पदोन्नति बहाल नहीं कर रही है। इसके विरोध में 14 फरवरी को जिले के समस्त कार्मिक कार्य बहिष्कार में रहेंगे। इसके बाद 20 फरवरी को देहरादून में होने वाली रैली में जिले के सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे।
वहां कैलाश पंत, केएस बंगारी, प्रवीन रावल, एमपीएस डोभाल, वंदना भट्ट, भावना धामी, घनश्याम जोशी, नवीन महर, संतोष कार्की, धीरज ओझा, हिमांशु वल्दिया, जितेश पंत, कमलेश जोशी, रोहित उप्रेती, प्रह्लाद सिंह, योगेश रिखाडी, माहेश्वरी रावत, हेमा खाती, गणेश सिंह, विराट सिंह आदि थे।
जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन कल
चंपावत। पदोन्नति पर लगी रोक हटाने तथा सीधी भर्ती में लागू नवीन रोस्टर प्रणाली को यथावत रखे जाने की मांग को लेकर जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन 14 फरवरी को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेगा। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी, महामंत्री गोविंद सिंह बोहरा और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन ने बताया कि 14 फरवरी को कलक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से दो बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके बाद 20 फरवरी को राजधानी देहरादून में प्रस्तावित महारैली में प्रतिभाग किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक कर्मचारियों से प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed