फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bridge built on Ramganga, distance of Pithoragarh will be reduced by 20 km

Pithoragarh News: रामगंगा पर बना पुल, 20 किमी कम हो जाएगी पिथौरागढ़ की दूरी

Tue, 29 Aug 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 29 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bridge built on Ramganga, distance of Pithoragarh will be reduced by 20 km
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र पुरानाथल-मुवानी सड़क पर रामगंगा नदी पर पुल बनकर तैयार हो गया है। पुरानाथल के लोग लंबे समय से यहां पर पुल का निर्माण करने की मांग कर रहे थे। अब लोगों को बेड़ीनाग से पिथौरागढ़ आने के लिए 20 किमी कम दूरी तय करनी पड़ेगी। जल्द ही पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

बेड़ीनाग क्षेत्र के लोग तीन-चार दशकों से रामगंगा नदी में पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। इस क्षेत्र में नदी के दोनों ओर सड़कें तो बन गई थीं लेकिन पुल नहीं होने से लोगों को लाभ नहीं मिल रहा था। इस कारण लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए उडियारी बैंड-थल होते हुए आवागमन करना पड़ता है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक मीना गंगोला ने रामगंगा नदी में 11.64 करोड़ रुपये की लागत के 90 मीटर स्पान पुल का शिलान्यास किया था। पुल बनने से लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 20 किमी दूरी कम तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल के बनने से डीडीहाट विधानसभा के मुवानी क्षेत्र के लोगों सहित गंगोलीहाट विधानसभा के पुरानाथल, डांगी गांव, बलगड़ी, जाजर, रूईयाथल, माछीखेत, हरडी और सिनतोला के लोगों को फायदा मिलेगा। क्षेत्र के लोगों ने डीडीहाट विधायक बिशन सिह चुफाल, सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला, ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला और जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला का आभार जताया है।
कोट
पुल दो वर्ष छह माह में बनकर तैयार हो गया है। जल्दी ही पुल का उद्घाटन कर इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। - नीरज तिवारी, सहायक अभियंता विश्व बैंक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed