फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Boulders fell from the hill in Bangapani market, traders in panic

Pithoragarh News: बंगापानी बाजार में पहाड़ी से गिरे बोल्डर, दहशत में व्यापारी

Wed, 04 Sep 2024 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 04 Sep 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Boulders fell from the hill in Bangapani market, traders in panic
पिथौरागढ़ के बंगापानी में दुकान तक पहुंचा पहाड़ी से गिरा बोल्डर। संवाद
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी मुख्य बाजार में पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। इससे स्थानीय लोग और व्यापारी डरे हैं। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पहाड़ी का भूगर्भीय सर्वेक्षण करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पहाड़ी से अचानक मलबा, बोल्डर गिरकर बंगापानी मुख्य बाजार तक पहुंच गए। इससे व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई और वे सुरक्षित स्थानों की तरफ दौड़े। बोल्डर गिरने से हरीश सिंह बोथ्याल की दुकान का शटर क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से घटना के समय दुकान बंद थी और आसपास कोई नहीं था इससे बड़ी घटना होने से बच गई। घटना से लोगों में दहशत है और उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई है। कहा समय रहते सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए तो बड़ी घटना हो सकती है। संवाद
विज्ञापन

--------------
वर्ष 2015 में पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से दो लोगों की हुई थी मौत
बंगापानी। वर्ष 2015 में पहाड़ी से भारी मात्रा में गिरे बोल्डर और मलबा मुख्य बाजार तक पहुंच गया था। दुकान के भीतर बोल्डर घुसने से नारायण सिंह नेगी और उनके भतीजे प्रह्लाद सिंह नेगी की इनमें दबकर मौत हो गई। अब फिर बोल्डर गिरने से स्थानीय लोग डरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed