{"_id":"58274b6d4f1c1ba16fb3afc3","slug":"bnkot-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटूंलो ईजू ऊंचा डाना मा... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटूंलो ईजू ऊंचा डाना मा...
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)।
Updated Sat, 12 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
बनकोट महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। बनकोट शरदोत्सव की तीसरी शाम पर्वतीय कला केंद्र अल्मोड़ा, जय कालिका मैय्या सांस्कृतिक समिति और स्थानीय कलाकारों ने धमाल मचाया। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शरदोत्सव में शिरकत कर आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
पर्वतीय कला केंद्र अल्मोड़ा की टीम लीडर गीता सिराड़ी के नेतृत्व में दल के कलाकारों ने रामी बौराणी नृत्य नाटिका का मंचन किया। दल के किशन सिराड़ी ने तिलका तेरि लंबी लटि टसरा का फुन गीत सुनाया। जय कालिका मैय्या सांस्कृतिक समिति ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
टीम लीडर तारा पथनी ने घास काटूंलो ईजू ऊंचा डाना मा, सासु मेरी झुरी रौली मन मन मा गीत से समा बांध दिया। स्थानीय कलाकार कल्याण बोरा ने कई गीत प्रस्तुत किए। मंच संचालक बृजेश बनकोटी के चुटकुलों ने लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन
दिन के स्कूली विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शरदोत्सव को संस्कृति संरक्षण में सहायक बताते हुए कहा कि इसकी जितनी तारीफ की जाए, वह कम है। उन्होंने महोत्सव समिति के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शरदोत्सव समिति को हरसंभव मदद दी जाएगी।
मंत्री के साथ ज्येष्ठ प्रमुख मीना गंगोला, गोकुल गंगोला आदि मौजूद थे। सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन जल संस्थान के सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष रवींद्र बनकोटी ने सहयोग के लिए अतिथियों के साथ ही सभी लोगों का आभार जताया।