{"_id":"5741ea294f1c1bb415690a70","slug":"bluwakot-tree-fell-on-the-house-of-the-animal-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलुवाकोट पशु अस्पताल के भवन पर गिरा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलुवाकोट पशु अस्पताल के भवन पर गिरा पेड़
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Sun, 22 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
पेड़ गिरा
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम चले अंधड़ के दौरान राजकीय पशु अस्पताल बलुवाकोट के भवन पर बड़ा पेड़ टूटकर गिर गया है। इससे भवन को खासा नुकसान हुआ है। सबसे बड़ी समस्या लोगों के अस्पताल पहुंचने में आ रही है। अस्पताल के भवन एवं आंगन तक पेड़ों की टहनियां बिखर गई हैं। सौभाग्य से कोई इस घटना में घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
बलुवाकोट के पशु चिकित्सक डा. खालिद मलिक ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों और प्रशासन को दे दी है। अब तक भवन पर गिरे पेड़ को हटाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तत्काल पेड़ नहीं हटाया गया और भवन की मरम्मत नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ा खतरा हो सकता है। अंधड़ से इलाके में भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
जंगलों में कई पेड़ टूटकर गिर गए हैं। पेड़ों पर लगे सारे फल अंधड़ के साथ ही जमीन पर आ गिरे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा विचित्र मौसम इससे पहले कभी नहीं देखा गया। पहले सूखे की मार झेल चुके किसान अब अंधड़, बारिश से होने वाले नुकसान का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन