{"_id":"57a8bc584f1c1b8667ee463c","slug":"bluwakot-college-students-lockout","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलुवाकोट कॉलेज में छात्रों ने की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलुवाकोट कॉलेज में छात्रों ने की तालाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
Updated Mon, 08 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
बलुवाकोट कॉलेज में छात्रों ने की तालाबंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में प्रवक्ताओं के रिक्त पद भरने और स्नातक कक्षा में सभी इच्छुक विद्यार्थियों को प्रवेश देने की मांग को लेकर सोमवार को छात्रों ने कालेज में तालाबंदी कर दी और पठन पाठन ठप करा दिया।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन का नेतृत्व किया। कहा कि सीमांत के इस कॉलेज की व्यवस्था सुधारने की कोई पहल नहीं की जा रही है।
छात्रसंघ अध्यक्ष नरेश रौतेला ने कहा कि विगत एक वर्ष से छात्र लगातार कॉलेज की समस्या हल करने की मांग उठा रहे हैं लेकिन हर बार उनको कोरा आश्वासन मिला। उन्होंने कहा कि इस बार से स्नातक कक्षाओं में सेमेस्टर प्रणाली लागू हो गई है। प्रवक्ताओं की कमी से कैसे कोर्स पूरा होगा यह सोचने वाला विषय है।
उन्होंने कहा कि यदि छात्रों की मांग की अनदेखी की तो गंभीर परिणाम होंगे। छात्रों ने कहा कि आज भी कॉलेज में तालाबंदी की जाएगी। तालाबंदी के समय विपिन बिष्ट, छात्रसंघ संयुक्त सचिव दीपक बिष्ट, बिशन सिंह, संदीप बीरु, चंचल धामी, हेमा, रश्मि ग्वाल आदि थे।