फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bloody conflict between artisans in Lohaghat

Pithoragarh News: लोहाघाट में कारीगरों में खूनी संघर्ष

Fri, 26 Apr 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflict between artisans in Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में बरात का खाना बनाने आए टेंट हाउस के कारीगरों में खूनी संघर्ष हो गया। एक कारीगर के पेट में चाकू घोंप दिया गया। गंभीर हालत में घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि लोहाघाट नगर पालिका के बरात घर में बृहस्पतिवार देर रात टेंट हाउस के खाना बनाने वाले दो कारीगरों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कारीगर मुकेश (37) निवासी बीसलपुर, पीलीभीत ने चाकू से दूसरे कारीगर हिमांशु तिवारी (24) निवासी बीसलपुर, पीलीभीत पर चाकू से वार कर दिए। हमले में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने मुश्किल से झगड़ा शांत करवाया और घायल को उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया। डॉ. करन ने बताया कि घायल के पेट, सिर और कंधे में चोट लगी है। घायल का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी एसएसआई चेतन रावत ने बताया कि आरोपी मुकेश को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। दूसरे पक्ष को भी थाने में बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों का झगड़ा खाने को लेकर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed