फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP workers donated blood on CM's birthday

Pithoragarh News: सीएम के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Tue, 16 Sep 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
BJP workers donated blood on CM's birthday
पिथौरागढ़। सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी बांटे। सभी ने सीएम की दीर्घायु की कामना की। वहां दायित्वधारी गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीपिका बोहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जगत खाती, विरेंद्र शाह, विरेंद्र बोहरा, राकेश देवलाल, इंद्र लुंठी, उमेश महर, कोमल मेहता आदि कार्यकर्ता थे। संवाद
विज्ञापन

--
लोहाघाट, पुलहिंडोला, ठांटा, बाराकोट में भी मनाया सीएम का जन्मदिन

लोहाघाट (चंपावत)। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया गया। लोहाघाट में मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उप जिला अस्पताल में रोगियों को फल बांटे। पालिका सभागार में केक काटा गया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री बने निर्मल माहरा का भी स्वागत किया गया। वहां पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगौली, सतीश पांडेय, योगेश मेहता, चंद्रशेखर बगौली, कैलाश पांडेय, महेश बोहरा, राजू गड़कोटी, सचिन जोशी आदि थे।
विज्ञापन

इधर ग्राम पंचायत ठांटा में प्रधान मोहित पाठक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पौधे रोपे। पुलहिंडोला में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाटनी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। बाराकोट ब्लॉक सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह बोहरा के नेतृत्व में सीएम का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने झोड़ा गायन किया। वहां ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी, दरवान सिंह मेहता, हरीश आर्या, दीपेंद्र अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed