{"_id":"588238524f1c1bd810efe376","slug":"bjp-congress-will-benefit-resembled-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-कांग्रेस में मची रार का लाभ मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-कांग्रेस में मची रार का लाभ मिलेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 20 Jan 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
काशी सिंह ऐरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में मची रार का लाभ उनकी पार्टी को मिलेगा। उन्होंने उक्रांद के दोनों धड़ों में एका को पार्टी और उत्तराखंड के लिए सुखद बताया है।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन जनता और उक्रांद के संघर्ष से हुआ है, लेकिन दुर्भाग्य है कि राज्य बनने के बाद भाजपा और कांग्रेस इस पहाड़ी राज्य के संसाधनों को, जनता के सपनों को नेस्तनाबूत करने में लगे हैं। कहा कि पार्टी के दोनों धड़ों की एका का लाभ अवश्य दल को मिलेगा। एकजुट होकर राष्ट्रीय दलों का मुकाबला किया जाएगा। डीडीहाट सीट से चुनाव लड़ रहे ऐरी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने जिस तरह का चरित्र दिखाया है, उससे जनता में बहुत ही गलत संदेश गया है। इस चुनाव में उक्रांद एक मजबूत शक्ति बनकर उभरेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा जनता से मिल रहे सहयोग से यह तय हो गया है कि इस बार बगैर उत्तराखंड क्रांति दल की भागीदारी के कोई भी दल सरकार नहीं बना पाएगा। अन्य दलों से तालमेल के सवाल पर उन्होंने कहा कि वामदलों और राज्य की हितैषी ताकतों से तालमेल पर बातचीत आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन