फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP also outspoken PPP mode

पीपीपी मोड के खिलाफ भाजपा भी मुखर

Sat, 07 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
पीपीपी मोड से संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी मुखर हो गई है। भाजपा ने अस्पताल का संचालन कर रहे बरेली के शील नर्सिंग होम के प्रबंधकों को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो अस्पताल के गेट पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा मंडल महामंत्री लछीराम के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि अस्पताल में मानक के अनुसार डाक्टरों की तैनाती नहीं की गई है। स्टाफ को सीमित संख्या में रखा गया है। अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब है। जेनरेटर को कभी नहीं चलाया जाता। महिला डाक्टर का पद लंबे समय से खाली है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के इस अस्पताल की दुर्दशा से साबित हो जाता है कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सीमांत के लोगों के स्वास्थ्य को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। अस्पताल को पीपीपी मोड में देते समय उम्मीद की जा रही थी कि शायद व्यवस्था में सुधार आएगा, लेकिन इसके बाद गत और खराब हो गई है। ज्ञापन देने वालों में दीवान सिंह कोरंगा, प्रदीप रावत, त्रिलोक सिंह, राजेंद्र टोलिया, गोकर्ण सुयाल, मनोज कुमार, हिमांशु धर्मशक्तू आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed