{"_id":"5ffc855b8ebc3e31aa220f4f","slug":"bill-being-sent-without-giving-water-pithoragarh-news-hld410783087","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी आया नहीं और बिल दे दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी आया नहीं और बिल दे दिया
विज्ञापन
पानी और बिल माफी को लेकर प्रदर्शन करते कुटीयाल खेड़ा के लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला(पिथौरागढ़)। धारचूला के कुटी खेड़ा में जुलाई से पानी नहीं आ रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति न होने के बावजूद बिल भेजने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया।
कुटी निवासी हरीश कुटियाल के नेतृत्व में सोमवार को कुटी खेड़ा के लोगों ने जल संस्थान के कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान आपूतिर्त सुचारु करने करने और बिल माफी की मांग उठाई गई। हरीश ने बताया कि जुलाई से पानी की आपूर्ति बंद है। धरना प्रदर्शन करने के बाद पिछले दिनों नलों से पानी टपका लेकिन फिर से आपूर्ति बाधित है। इसके बावजूद विभाग पानी के बिल भेज रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में बिंदु देवी, कुसुमा देवी, नंदी आदि लोग शामिल थे।
कुटी खेड़ा की लाइन कई साल पुरानी है। पानी की लाइन के ऊपर लोगों के भवन बन गए हैं। इससे लाइन ठीक करने में दिक्कतें आ रही हैं। बिल माफी के संदर्भ में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। - सुरेंद्र थापा, जेई जल संस्थान धारचूला।
विज्ञापन
चमडुंगरा की महिलाओं ने विधायक को बताया जलसंकट का दर्द
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट का टिम्टा और चमडुंगरा क्षेत्र पानी के संकट से जूझ रहा है। लोग सड़क किनारे लगाए गए हैंडपंप से जरूरतें पूरी करने को मजबूर हैं। सोमवार को क्षेत्र में पहुंची क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला को महिलाओं ने अपना दर्द बताया। महिलाओं ने कहा कि उनके गांव के लिए कोई पेयजल योजना नहीं है। उनका अधिकांश समय पानी जुटाने में ही बीत जाता है।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर गांव को पेयजल योजना से जोड़ा जाना है। इन गांवों को भी शीघ्र ही योजना से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने चमडुंगरा से सौल्दूला तक हर तीसरे दिन जल संस्थान के टैंकर से पानी वितरित करने का आश्वासन दिया। विधायक से मिलने वालों में राधिका देवी, लीला, सावित्री, शीला देवी, जानकी, सोनू, झुपा, मोहनी आदि महिलाएं शामिल थीं।