फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bhavesh wins Cross Country

भावेश क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रथम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bhavesh wins Cross Country
पिथौरागढ़ में आयोजित क्रॉस कंट्री में दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल विभाग और जिला ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित 10 किमी लंबी क्रॉस कंट्री दौड़ में भावेश भट्ट ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी, महासचिव ललित पंत, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कैप्टन देवी चंद ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। इसमें भावेश प्रथम, पवन कुमार द्वितीय, राहुल भंडारी तृतीय रहे। नितिन थापा ने चौथा, राहुल कोरंगा ने पांचवां, हितेश भट्ट ने छठा स्थान पाया।
विज्ञापन

स्टेडियम से शुरू दौड़ चंद चौराहे, लिंक रोड, जीआईसी गेट, सुनीगैर होकर पिथौरागढ़ में समाप्त हुई। दौड़ में उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, जनार्दन सिंह वल्दिया, प्रकाश जंग थापा, दिनेश पाटनी, फकीर राम सार्की, गोकुल पंत, अर्जुन कुमार, राजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, जीवन खोलिया, मनोज ठाकुर निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने विजेताओं को सम्मानित किया। जिला क्रीड़ाधिकारी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर प्रो. जीत सिंह ज्याला, पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी शमशेर सिंह सौन, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी गिरीश टोलिया, डॉ. दर्शन, प्रवीन चौधरी, रविंद्र ठाकुर, पुष्कर सिंह अधिकारी, जगत सिंह महरा, चंदन सिंह दिगारी, दीपक कोहली आदि रहे।
एनवाईके ने किया खेलों का आयोजन
पिथौरागढ़। नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवा मंडलों के माध्यम से जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विकासखंड कनालीछीना में मैत्री वॉलीबॉल प्रतियोगिता, विण ब्लॉक में रैली का आयोजन करने के साथ ही फिटनेस के प्रचार के लिए अन्य कार्यक्रम किए गए।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिटनेस एप्लिकेशन फिट इंडिया मोबाइल फिट मोबाइल एप्लिकेशन लांच किया। इसका शुभारंभ कार्यक्रम जिले के युवाओं ने ऑनलाइन देखा। जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिटनेस एक जरूरत है और उन्होंने फिटनेस के डोज आधा घंटा रोज का मंत्र दिया।
साक्षी बनी 1600 मीटर दौड़ की विजेता
चंपावत। राष्ट्रीय खेल दिवस पर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से हुई 1600 मीटर की दौड़ में साक्षी गोस्वामी चैंपियन रहीं। दिशा गोस्वामी दूसरे और संगीता जोशी तीसरे नंबर पर रही। केंद्र के अधिकारी आशीष पाल के निर्देशन में आयोजित बालिका वर्ग की इस ओपन दौड़ में 45 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

विजेताओं को राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे नरेंद्र अधिकारी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर केंद्र के स्वयंसेवक सुनील जोशी, अंकित कुमार, अमरनाथ, संजना महर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed