{"_id":"9d7b4f2cf2fff61354772eeb560d68d0","slug":"beating-arrived-talks-returned-to-the-sdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता को पहुंचे एसडीएम को बैरंग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता को पहुंचे एसडीएम को बैरंग लौटाया
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Feb 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
विकासखंड सभागार के बाहर क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर धरनास्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी को आंदोलनकारियों ने बैरंग लौटा दिया।
नियोजन समितियों को भंग करने, विकास कार्यों के धन का असमान वितरण बंद करने समेत अन्य मांगों पर पंचायत प्रतिनिधियों का आमरण अनशन जारी है। शुक्रवार को डा. बलवंत मेहरा ने अनशन पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य जसपाल देउपा, मनोज मेहता, ग्राम प्रधान गुलाब बोरा, गोविंद बोरा का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डा. मेहरा ने बताया कि चारों के वजन में आधे से एक किलो की कमी आई है। वहीं, उपजिलधकारी जयभारत सिंह ने आंदोलनकारियों से वार्ता की और मांगों के संबंध में जिलाधिकारी और सीडीओ से मिलाने का आश्वासन दिया लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने। आंदोलित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान करते हुए अनशन पर बैठने वाले 30 सदस्यों की सूची जारी की है।
ज्येष्ठ प्रमुख अजीत पाल सिंह डसीला ने ब्लाक प्रमुख पर विकासखंड के अधिकारियों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को तनुजा देवी, गीता कन्याल, मीना भट्ट, पूरन राम, बंशीधर भट्ट, ललित चुफाल, राजेंद्र बोरा, ओम प्रकाश गोस्वामी लक्ष्मी देवी समर्थन में धरना दिया।