फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bauradi Mela in Berhinag

बौराणी मेले और लोक सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bauradi Mela in Berhinag
बौराणी मेले का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राम मंदिर क्षेत्र के प्रसिद्ध बौराणी मेला और लोक सांस्कृतिक महोत्सव शुरू हो गया है। मेले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हो रहे हैं। परंपरा के अनुसार रात 12 बजे 27 फुट लंबी छिलके की मशाल जलाकर सैम देवता के मंदिर की परिक्रमा की जाएगी।
विज्ञापन

बौराणी मेले और महोत्सव का शुभारंभ विधायक मीना गंगोला ने किया। विधायक ने कहा कि महोत्सव लोक संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने लोक संस्कृति को बढ़ाने के लिए कमेटी के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

इस मौके पर महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष दीवान सिंह बोरा, सचिव जगत सिंह बोरा, उपाध्यक्ष मनोज आर्या, कोषाध्यक्ष प्रमोद बोरा, उपसचिव देवेंद्र लाल, आठ ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश पंत, कमलेश राठौर, अभिनेष बनकोटी, विनोद डसीला, शेर सिंह बोरा, महेश राठौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौराणी मेले का ऐतिहासिक महत्व
बेड़ीनाग। बौराणी मेले का मुख्य आकर्षण पुलई चापड़ गांव से लाई जाने वाली चीड़ के छिलके से निर्मित 27 फुट लंबी मशाल होती है। इस मशाल को प्रत्येक मेलार्थी के अवश्य देखने की परंपरा है। माना जाता है कि इसे देखने मात्र से ही सुख-समृद्धि मिलती है। मंदिर की सात परिक्रमा के बाद इसे परिसर में गाड़ दिया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सैम मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा को मशाल लाने की सदियों पुरानी परंपरा है। मान्यता है कि अखंड धूनी में देव डांगर नौर्त के माध्यम से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

पहले जुए के मेले के नाम से जाना जाता था
बेड़ीनाग। बौराणी का मेला आज से एक दशक पूर्व तक जुआ मेला के नाम से जाना जाता था। जहां स्थानीय लोग मंदिर में पहुंचकर पूजा, अर्चना कर परंपरा का निर्वहन करते थे, वहीं इस मेले में कई जगहों से जुआरी पहुंचते थे और फड़ लगाकर करोड़ों का जुआ खेला जाता था। तत्कालीन एसडीएम श्रीष कुमार ने इस कुरीति को समाप्त करवाया। अब यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। लोग झोड़ा, चांचरी गाकर मनौती मांगते हैं। बौराणी मेले का शुभारंभ विधायक मीना गंगोला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed