{"_id":"5c5db91cbdec2273724c4b3e","slug":"bansabgarh-does-not-open-branches-of-sbi-angry-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसबगढ़ में एसबीआई की शाखा नहीं खुलने से लोग नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसबगढ़ में एसबीआई की शाखा नहीं खुलने से लोग नाराज
Fri, 08 Feb 2019 10:45 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसबगढ़ में एसबीआई की शाखा नहीं है। इसके चलते क्षेत्रवासियों को 35 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। कई बार मांग करने के बाद भी बैंक की शाखा नहीं खुलने से नाराज क्षेत्रवासियों ने लोक सभा चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधियों के हस्ताक्षरों युक्त एक मांग पत्र सौंपा। लोगों ने कहा कि 14 ग्राम पंचायतों की जनता पांच सालों से भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोलने की मांग को लेकर आंदोलित है। अधिकारियों की ओर से जो औपचारिकताएं मांगी गई थी, उन्हें पूरा किया गया। बावजूद इसके अभी तक बैंक शाखा नहीं खोली गई है। इससे पूरे क्षेत्र की जनता में नाराजगी है। कहा कि यदि बैंक शाखा नहीं खोली जाती है तो इसके खिलाफ क्षेत्र की जनता लोक सभा चुनावों का बहिष्कार करने को बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि जगत सिंह महर, होशियार सिंह राणा, ईश्वर मर्तोलिया, सुंदर सिंह, जगदीश बिष्ट, जय सिंह दानू, गंगा धामी, देवेंद्र राणा, शंकर खड़ायत, जीवन मेहरा, रमेश जोशी, जगत बृथवाल आदि शामिल थे।