फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bangapani in dilapidated condition of the suspension bridge

बंगापानी का झूलापुल जर्जर हालत में

Tue, 19 Jan 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Tue, 19 Jan 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Bangapani in dilapidated condition of the suspension bridge

बंगापानी में गोरी पर बने झूलापुल की हालत बेहद खराब हो गई है। पुल में लगा डामर उखड़ने लगा है। कई जगह पुल पर छेद हो गए हैं। इन छेदों में राहगीरों और जानवरों के पांव फंस रहे हैं। भाजपा ने पुल की मरम्मत के लिए एक हफ्ते का समय दिया है, यदि इस अवधि में पुल की मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन की धमकी दी गई है।

विज्ञापन


गोरी में बना यह झूलापुल गोरीपार के लोगों की लाइफ-लाइन है। पुल के रास्ते जीआईसी मवानीदवानी एवं अन्य स्कूलों के बच्चे आवाजाही करते हैं, लेकिन पुल की हालत खराब होने से हर समय खतरा बना रहता है। भाजपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जगत मर्तोलिया ने कहा कि गोरीपार के एक दर्जन गांवों की पांच हजार आबादी के लिए यह पुल लाइफलाइन की तरह है लेकिन इसकी मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोनिवि अस्कोट को कई बार पुल की मरम्मत के लिए पत्र दे दिया गया है लेकिन हर बार टालमटोल की जाती है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने मंगलवार को पुल की दशा की जानकारी जिलाधिकारी को दी। कहा कि पुल की मरम्मत जल्दी नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। डीएम से मिलने वालों में भाजपा मंडल महामंत्री उत्तम गिरी, सूबेदार जसपाल मेहरा, प्रकाश मेहरा आदि शामिल थे। डीएम एचसी सेमवाल ने लोनिवि अस्कोट को तत्काल झूलापुल की मरम्मत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed