फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ban on diving in Kailash Mansarovar lake

कैलाश मानसरोवर झील में डुबकी लगाने पर प्रतिबंध

Sun, 15 Jul 2018 10:36 PM IST
भक्त दर्शन पांडेय/अमर उजाला, पिथौरागढ़
भक्त दर्शन पांडेय/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 15 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ban on diving in Kailash Mansarovar lake
कैलाश मानसरोवर झील के पास पूजा अर्चना करते चौथे दल के यात्री - फोटो : अमर उजाला

चीन ने इस बार कैलाश मानसरोवर झील में डुबकी लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कैलाश यात्रियों को स्नान के लिए झील का पानी बाल्टियों में भरकर दिया जा रहा है। यह कहना है यात्रा पूरी कर लौटे कैलाश यात्रियों का। उनके अनुसार चीन ने झील के पानी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए यह प्रतिबंध लगाया है।

विज्ञापन


कैलाश मानसरोवर हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। कैलाश पर्वत के दर्शन और मानसरोवर झील में स्नान के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिब्बत जाते हैं। यहां यात्री पहले कैलाश पर्वत की परिक्रमा करते हैं। इसके बाद पवित्र मानसरोवर में स्नान के बाद यात्री पूजा-अर्चना करते हैं। इस वर्ष से चीन सरकार ने झील में स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


दूसरी बार कैलाश यात्रा पूरी कर लौटे मुंबई निवासी भानु दास बताते हैं कि वर्ष 2009 में उन्होंने झील में डुबकी लगाई थी। इस बार उन्हें झील में स्नान नहीं करने दिया गया। स्नान के लिए झील से बाल्टी में पानी दिया गया। चौथी बार कैलाश यात्रा पूरी कर लौटे गाजियाबाद निवासी संजय त्यागी ने बताया कि इससे पहले जब भी वह यात्रा पर गए, उन्होंने मानसरोवर में डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, इस बार इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वर्ष 2012 से 2018 तक सात बार कैलाश यात्रा पर जा चुके दिल्ली निवासी अजय कपूर ने भी मानसरोवर में स्नान पर प्रतिबंध की पुष्टि की। कैलाश यात्रियों का कहना था कि चीन सरकार को उनकी धार्मिक भावनाओं का भी ध्यान रखना चाहिए।


सरोवर में साबुन से नहाते थे कुछ यात्री
यात्रा पूरी कर लौटे चौथे दल के कैलाश यात्रियों ने बताया कि मानसरोवर झील की परिक्रमा से पहले सभी यात्रियों को चीनी प्रशासन की ओर से झील की सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके बावजूद कुछ यात्री पवित्र मानसरोवर में साबुन से स्नान करते थे। कई यात्री तो पुराने कपड़े भी मानसरोवर झील में डाल देते थे। इससे पानी प्रदूषित हो रहा था। झील में बढ़ रही गंदगी और पानी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए झील में स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed