फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bageshwar cricket competition was won by unleashing Chand

बागेश्वर ने जीती उन्मुक्त चंद क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 14 Feb 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Tue, 14 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar cricket competition was won by unleashing Chand
क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता बागेश्वर की टीम - फोटो : अमर उजाला

यूथ सोसायटी थल की ओर से आयोजित उन्मुक्त चंद राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कर्मियाल अकादमी बागेश्वर ने टीटीसी थल को 27 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन


थल के खेल मैदान में फाइनल मुकाबला कर्मियाल अकादमी बागेश्वर और टीटीसी थल के बीच हुआ। बागेश्वर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन बनाए। राजू बिष्ट ने 25 रनों का योगदान दिया। नाजिम ने 5 और गुरमीत ने 2 विकेट लिए। जवाब में टीटीसी थल के बल्लेबाज बागेश्वर के गेंदबाजों के सामने लाचार नजर आए और थल की टीम 16 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट हो गई। अनुज ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। संजय और रवि ने 3-3 विकेट लिए। अंपायर कविंद्र चंद, शैलेंद्र बृजवाल और स्कोरर प्रमोद भट्ट थे। कमेंट्री अमरजीत, रिंकू कुमार और नवराज भैंसोड़ा ने की।
विज्ञापन


बागेश्वर के देवेंद्र को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह जंगपांगी ने विजेता टीम को एक लाख रुपए और ट्राफी दी। उपविजेता टीम को सामाजिक कार्यकर्ता देवराज सत्याल, गोकुल गंगोला, नारायण रावत और चंद्र सिंह मेहरा ने 25 हजार रुपए और क्रिकेटर सुनीता वर्मा ट्राफी दी। यूथ सोसायटी के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह गंगू और उपाध्यक्ष भगवान चंद ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में हेमचंद्र पंत, प्रवीन जंगपांगी, भगवान चंद, नरेश चंद, मनोहर आर्या, गिरीश पुनेठा आदि ने सहयोग किया। संचालन केजी पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीए ब्लू पहुंचा सेमीफाइनल में
पिथौरागढ़। स्वर्गीय ओमकार गुप्ता मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में डीसीए ब्लू ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला डीसीए ब्लू और दौबांस की टीमों के बीच हुआ। मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) के अध्यक्ष तपन रावत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। डीसीए ब्लू ने निर्धारित 20 ओवर में 247 रनों का विशाल स्कोर बनाया। प्रकाश बिष्ट (कुकी) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 91 रन बनाए। दिनेश ने 3 विकेट लिए। जवाब में दौबांस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके विकेट लगातार गिरते रहे। दौबांस की टीम 14 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दीपक तड़ागी ने शानदार 47 रन बनाए। हेमंत राणा और गोविंद ने 3-3 विकेट लिए। डीसीए ब्लू ने 118 रनों से मुकाबला जीत लिया। अंपायर देवेंद्र धरियाल, दीपक मेहता और स्कोरर दीपक रावत थे। कमेंट्री ललित बोहरा ने की। प्रकाश बिष्ट को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। डीसीए के सचिव किशोर जोशी ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले 17 फरवरी से खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed