फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bad Road in Pithauragarh

बदहाल एंचोली ग्रिफ बैंड दे रही सड़क दुर्घटनाओं को दावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bad Road in Pithauragarh
एंचोली पुलिस चौकी के पास बदहाल सड़क। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर के मुख्य द्वार एंचोली से ग्रिफ बैंड तक बदहाल सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हैं। इस कारण वाहन संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इसके बावजूदबदहाल सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी ने बृहस्पतिवार को एंचोली पुलिस चौकी से ग्रिफ बैंड सड़क की पड़ताल की। एंचोली पुलिस चौकी के पास सड़क पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं। पिथौरागढ़ नगर में लोगों का स्वागत गड्ढे कर रहे हैं। इसके बाद टीम एंचोली पुल के पास पहुंची यहां पुल के पास बड़े गड्ढे मिले। हल्की सी बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे वाहन चालकों के साथ ही आवाजाही करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार यहां पर दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। इसके बाद भी सड़क की बदहाली को ठीक करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने एंचोली पुल से कुमौड़ तक सड़क पर कई गड्ढे हैं। हनुमान मंदिर के पास बड़ा गड्ढा होने के कारण यहां पर हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा है। सिल्थाम से ग्रिफ बैंड की ओर जाते समय गंगा निवास के पास सड़क का डामर उखड़ने से बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय निवासी प्रेम चंद्र ने बताया कि स्थानीय लोग और वाहन चालक लंबे समय से सड़क को ठीक करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क को ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालियां बंद होने से सड़क में बह रहा गंदा पानी
पिथौरागढ़। एंचोली पुलिस चौकी से कुमौड़ तक नालियां बंद हैं। इस कारण हनुमान मंदिर के पास सड़क में पानी बह रहा है। सड़क में पानी बहने से लोग परेशान दिखे लोगों ने शीघ्र बदहाल सड़क और बंद नालियों को ठीक करने की मांग उठाई।

एंचोली ग्रिफ बैंड सड़क सुधारीकरण, चौड़ीकरण, नाली निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ठेकेदार को शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। - बीएल चौधरी, एई, एनएच खंड, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed