फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Attendants' tempers flared when treatment was not provided; they surrounded the CMO

Pithoragarh News: इलाज नहीं मिला तो तीमारदारों का पारा चढ़ा, सीएमओ को घेरा

Thu, 09 Jul 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 09 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Attendants' tempers flared when treatment was not provided; they surrounded the CMO
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को उस समय प्रशासनिक अमले के हाथ-पांव फूल गए, जब ओपीडी न चलने से नाराज सैकड़ों मरीजों ने सीएमओ को उनके कार्यालय में ही घेर लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के चार साल के कार्यकाल पूरे होने पर लगे शिविरों में डॉक्टरों को तैनात किए जाने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं ठप थीं। सुबह से इंतजार कर रहे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे जब मायूस होने लगे, तो तीमारदारों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे ही गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला, मुनस्यारी, थल, मुवानी सहित जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। कक्ष तो खुले रहे लेकिन जिला अस्पताल में तैनात दोनों सर्जन, चेस्ट फिजिशियन और फिजिशियन को शिविरों में भेज दिया गया। इसकी जानकारी मरीजों को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों ने संबंधित विशेषज्ञों के कक्षों में रखी मेज पर पर्ची रखकर नंबर लगाते हुए उनके आने का घंटों इंतजार करते रहे।
मेज पर पर्चियों का ढेर लगा रहा। जब 11 बजे तक भी विशेषज्ञ अपने कक्षों में नहीं आए तो परेशान मरीजों और तीमारदारों का पारा चढ़ गया। सभी ने निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचे सीएमओ और उनके साथ मौजूद पीएमएस का घेराव किया।

उन्होंने कहा कि एक साथ दोनों सर्जन और फिजिशियन को शिविर में भेजना गलत है। जब अस्पताल में विशेषज्ञ ही नहीं मिलेंगे तो जांच और इलाज कौन करेगा। यदि भेजा भी गया तो इसकी जानकारी मरीजों तक पहुंचनी चाहिए ताकि उन्हें इंतजार नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed